हर बार बनेगी गुब्बारे जैसी फूली और सॉफ्ट रोटी; जानें गूंथने की सीक्रेट ट्रिक

क्या आपकी रोटियां भी सख्त हो जाती हैं? अब चिंता छोड़िए 'शिल्पी की रसोई' का यह आसान तरीका अपनाकर हर बार ढाबे जैसी नरम रोटियां बनाएं.

परात में छना हुआ गेहूं का आटा निकालें और उसमें स्वादानुसार थोड़ा सा नमक मिलाएं. नमक से रोटी स्वादिष्ट बनती है और आटा सॉफ्ट होता है.

आटा गूंथने के लिए ठंडे पानी की जगह हल्के गरम (गुनगुने) पानी का इस्तेमाल करें. इससे आटे का ग्लूटेन तुरंत एक्टिवेट हो जाता है.

आटे में एक साथ पानी न डालें, वरना आटा गीला हो सकता है. धीरे-धीरे गुनगुना पानी मिलाते हुए एक नरम डो (Dough) तैयार करें.

जब आटा समेट जाए, तो उस पर 1 चम्मच तेल या देसी घी डालें. यह कोटिंग आटे की नमी को अंदर ही लॉक कर देती है.

तेल डालने के बाद आटे को हथेलियों से 2-3 मिनट तक अच्छे से गूंथें. इससे आटा बहुत लचीला और स्पंजी बन जाता है.

गूंथने के तुरंत बाद रोटी न बनाएं. आटे को गीले सूती कपड़े या ढक्कन से ढककर 15 मिनट के लिए रख दें ताकि आटा पूरी तरह सेट हो जाए.

लोई बनाकर हल्के हाथों से रोटी बेलें. ध्यान रखें कि रोटी चारों तरफ से एक जैसी पतली हो, कहीं से मोटी या पतली न रहे.

तवा अच्छे से गरम करें. रोटी को दोनों तरफ हल्का सेंकने के बाद सीधे तेज गैस की आंच पर रखें, रोटी तुरंत गुब्बारे की तरह फूल जाएगी.