दही-हल्दी का जादू: जिद्दी सन टैन को कहें अलविदा!

दही में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा की गहराई से सफाई कर टैनिंग को दूर करता है.

यह न केवल टैनिंग हटाता है, बल्कि चेहरे के पुराने दाग-धब्बों को हल्का करने में भी बेहद असरदार है.

अगर आप बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो दही आपकी रंगत को सुधारने और ग्लो बढ़ाने में मदद करता है.

इस घरेलू नुस्खे को बनाने के लिए बस एक कटोरी में चम्मच ताजा दही लें.

दही में बस एक चुटकी हल्दी मिलाएं. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को सुरक्षित रखते है. 

दही और हल्दी के इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें और अपने चेहरे व टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं.

इस पैक को लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि त्वचा पोषक तत्वों को सोख ले.

समय पूरा होने के बाद चेहरे को साफ और ताजे पानी से धो लें. केमिकल वाले साबुन का तुरंत इस्तेमाल न करें.

बेहतर परिणाम के लिए इस नुस्खे को सप्ताह में 2 से 3 बार आज़माएं. आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार दिखने लगेगी.