वेब स्टोरी के लिए इसका इस्तेमाल करें

शाकाहारी थाली हो, त्योहार हो या मेहमानों का आना, गरमागरम फूली हुई पूड़ियों के बिना हर खास भोजन अधूरा लगता है.

हलवाई जैसी खस्ता और करारी पूड़ी बनाने के लिए आटे में थोड़ी सी सूजी और चीनी मिलाएं. ये पूड़ी को परफेक्ट क्रिस्प और स्वाद देती हैं.

सूजी-चीनी के साथ आटे में स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी अजवाइन भी डालें. अजवाइन स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन भी दुरुस्त रखती है.

पूड़ी का आटा हमेशा थोड़ा सख्त (टाइट) गूंथें. ढीला या गीला आटा होने पर पूड़ियां अच्छे से नहीं फूलती हैं.

आटा गूंथने के बाद उसे 20-30 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटे का ग्लूटेन सेट होता है और पूड़ियां बेहतरीन फूलती हैं.

पूड़ियां तलने के लिए तेल न तो बहुत ठंडा होना चाहिए और न ही धुंआ छोड़ता हुआ बहुत गर्म. मध्यम आंच पर गर्म तेल ही पूड़ी के लिए बेस्ट है.

आटे की एक छोटी सी गोली तेल में डालें. अगर वह तुरंत तैरकर ऊपर आ जाए, तो समझें कि तेल पूड़ी तलने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

कढ़ाई में एक साथ कई पूड़ियां न डालें, इससे तेल का तापमान गिर जाता है. एक-एक पूड़ी डालकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.

इन आसान टिप्स से बनी पूड़ियां लंबे समय तक फूली और खस्ता रहेंगी, जिसे खाते ही मेहमान आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.