Turmeric Water Bath: पानी में हल्दी डालकर नहाने से क्या होता है?
हल्दी को पूजा-पाठ के साथ-साथ ज्योतिष में भी बेहद शुभ मानते हैं. नहाने के पानी में हल्दी मिलाना एक आसान लेकिन असरदार उपाय माना जाता है.
कहा जाता है कि हल्दी का पानी शरीर को शुद्ध करने के साथ-साथ मन की न negativity भी दूर करता है और Positive Energy बढ़ाता है.
हल्दी डालकर नहाने से घर और जीवन में सौभाग्य बढ़ता है. यह उपाय समृद्धि और खुशहाली लाने वाला माना जाता है.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से है. इसलिए यह उपाय बृहस्पति को मजबूत करता है और उसके दोष कम करता है.
अगर आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है, तो हल्दी का पानी बेहद लाभ देता है. इससे जीवन में रुकावटें कम होती हैं.
हल्दी त्वचा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं. इससे नहाने पर स्किन साफ, ग्लोइंग और हेल्दी बनती है.
गुरुवार के दिन हल्दी वाले पानी से नहाना शादी में आ रही बाधाएं दूर करने और जल्दी विवाह योग बनाने में मदद करता है.
धार्मिक मान्यता है कि हल्दी वाला स्नान आर्थिक लाभ, सुख-शांति और सफलता दिलाता है. इसे भाग्य बढ़ाने वाला उपाय भी कहते हैं.
उपाय करने का तरीका: एक बाल्टी पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं. खासकर गुरुवार को यह उपाय करें और नहाने के बाद पीले कपड़े पहनें.