टंकी का पानी रहेगा बर्फ जैसा ठंडा, बस करें ये 10 काम!
काले या गहरे रंग की टंकियां सूरज की गर्मी को सबसे ज्यादा सोखती हैं. इसकी जगह सफेद रंग की टंकी का इस्तेमाल करें जो धूप को रिफ्लेक्ट करती है.
अगर टंकी बदलने का बजट नहीं है, तो अपनी मौजूदा काली टंकी पर सफेद पेंट या चूने की कोटिंग कर दें. इससे टंकी तपना कम हो जाएगी.
पुरानी जूट की बोरियों को टंकी के चारों तरफ अच्छी तरह लपेट दें. यह बेहद सस्ता और सालों पुराना असरदार घरेलू नुस्खा है.
टंकी पर लिपटी जूट की बोरियों पर दिन में 1 से 2 बार पानी छिड़क कर गीला कर दें.गीली बोरी बाहरी गर्मी को अंदर ट्रांसफर नहीं होने देती.
टंकी के ऊपर हरी नेट, टीन या फाइबर की शेड लगवाएं.सीधी धूप न पड़ने से पानी का तापमान कंट्रोल में रहता है.
टंकी के चारों तरफ थर्माकोल शीट्स को टेप या रस्सी से बांध दें. यह गर्मी को रोकने के लिए एक बेहतरीन इंसुलेटर का काम करता है.
दोपहर के समय मोटर चलाने से बचें क्योंकि तब पाइप और पानी दोनों गर्म होते हैं.टंकी को हमेशा सुबह जल्दी या देर रात को ही भरें.
टंकी के आसपास मनी प्लांट या अन्य हरी बेलों वाले पौधे लगाएं. ये पौधे टंकी को प्राकृतिक छांव देंगे और आसपास का माहौल ठंडा रखेंगे.
सिर्फ टंकी ही नहीं, छत पर खुले में मौजूद प्लास्टिक पाइपों को भी जूट की पट्टी या इंसुलेशन टेप से ढकें, ताकि पाइपों में पानी गर्म न हो.
सिर्फ टंकी ही नहीं, छत पर खुले में मौजूद प्लास्टिक पाइपों को भी जूट की पट्टी या इंसुलेशन टेप से ढकें, ताकि पाइपों में पानी गर्म न हो.