वीकेंड हो जाएगा सुपरहिट! 'भूत बंगला' के बाद OTT पर देखें ये 5 फिल्में
अगर आपको हॉरर-कॉमेडी पसंद है, तो इस वीकेंड OTT पर भी कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं.
भूल भुलैया आज भी सबसे पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है.
फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन की एक्टिंग ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.
स्त्री की कहानी चंदेरी गांव की एक रहस्यमयी आत्मा पर आधारित है, जो त्योहारों में पुरुषों को उठा ले जाती है.
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया.
मुंज्या एक अलग तरह की हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें लोककथा का ट्विस्ट देखने को मिलता है.
इस फिल्म से शरवरी को खास पहचान मिली और उनकी किस्मत चमक गई.
भेड़िया में वरुण धवन वेयरवुल्फ बन जाते हैं, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आता है.
गोलमाल अगेन में अजय देवगन और उनकी टीम हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिक्स पेश करती है.