क्या होता है Y2K फैशन? 2000 में जब फैशन में नए एक्सपेरिमेंट्स और पॉप कल्चर को काफी पसंद किया जाता था, यह शुरू हुआ था .इसकी खास पहचान, मेटैलिक फैब्रिक, शाइनी कपड़े और ढेर सारी एक्सेसरीज,जो उस समय के टेक्नोलॉजी से काफी प्रभावित थी. इसमें फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और बोल्ड लुक देखने को मिलते थे.
Y2k फैशन में क्या है खास? इस फैशन ट्रेंड में डेनिम को काफी पसंद किया जाता था. इसी के जरिए डेनिम ऑन डेनिम का क्रेज भी शुरू हुआ था, जो आज तक बरकरार है. इसमें लड़कियां डेनिम जैकेट के साथ, डेनिम जींस या डेनिम स्कर्ट वियर करती हैं.
चंकी एक्सेसरीज इस फैशन में एक्सेसरीज का बहुत बड़ा रोल है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लड़कियां आउटफिट के साथ बड़े और फंकी एक्सेसरीज पहनती हैं,जो लुक में एक अलग ही एलिमेंट एड करता है और लुक को फंकी बनाते हैं.
लो-राइज कपड़े इस दौर में लो-राइज़ पैंट्स, स्कर्ट्स टॉप्स बहुत पॉपुलर थे. इस ट्रेंड में अक्सर पेट का हिस्सा और बेली बटन दिखता था. ये लुक को थोड़ा बोल्ड और डेरिंग बनाता है, जो उस वक्त की पहचान बन गया था.
ग्राफिक टॉप्स Y2K फैशन में ग्राफिर डिजाइन वाले टॉप्स भी खूब पहने जाते थे. इन टॉप्स पर बड़े और कलरफुल प्रिंट्स या लोगो होते थे. इन टॉप्स को लो राइज जींस या स्कर्ट्स के साथ पेयरअप किया जाता था.
मिनी स्कर्ट्स मिनी स्कर्ट्स भी इस फैशन का अहम हिस्सा थी, जो आज तक लड़कियों की फेवरेट बनी हुई है. इस फैशन ट्रेंड में मिनी स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप वियर किए जाते हैं. साथ ही ऐसी ज्वेलरी पहनी जाती हैं जो लुक को और फैशनेबल बनाती हैं.
मेटैलिक फैब्रिक Y2K फैशन में मेटैलिक जैकेट्स, पैंट्स और टॉप्स बहुत पॉपुलर थे. ये आउटफिट्स काफी बोल्ड और अट्रैक्टिव होते थे, जो किसी को भी तुरंत आपकी तरफ अट्रैक्ट कर सकते थे. अब फिर सेGen Z लड़कियां इस तरह के आउटफिट को चुन रही हैं.