शाहजहां ने यमुना किनारे ही क्यों बनवाया लाल किला? हैरान कर देगी वजह

दिल्ली के हिस्टोरिकल प्लेसेस में लाल किले का जिक्र जरूर होता है, जिसे मुगलिया सल्तनत का नायाब नमूना माना जाता है

इसकी कारीगरी आज भी बेहद खूबसूरत है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शाहजहां ने आखिर यमुना नदी के किनारे ही लाल किले को क्यों बनवाया था

अगर आपके मन में भी इसे लेकर कुछ सवाल है तो हम आपको बताते हैं इसके पीछे का जवाब

सबसे पहले आपको बता दें कि मुगल बादशाह शाहजहां को अपने शासनकाल के दौरान लाल किले का निर्माण करवाने में 10 साल का समय लगा था

बताया जाता है कि इसका निर्माण कार्य 1638 से शुरू हुआ था जो 1648 तक चला था

लाल किले की डिजाइन अहमद लाहौरी ने की थी, जिसे देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं

अब आपको बताते हैं कि लाल किले को यमुना नदी के किनारे बनाने का कारण क्या है

दरअसल, शाहजहां ने यमुना नदी के किनारे ही लाल किले का निर्माण इसलिए करवाया क्योंकि नदी को पार करके दुश्मनों का किले पर चढ़ाई करना आसान नहीं था

इसका दूसरा कारण यह भी बताया जाता है कि लाल किले के आसपास रहने वाले लोगों को पानी की समस्या ना हो इसलिए इसे यमुना नदी के किनारे ही बनवाया गया था