World Music Day 2025: हर धड़कन में सुर, हर पल में संगीत. जानिए क्यों खास है विश्व संगीत दिवस

संगीत में वह जादू है जो न केवल दिलों को जोड़ने का काम करता है बल्कि आत्मा को भी सुकून देता है

यह एक ऐसी अनमोल धरोहर है जो सीमाओं, संस्कृतियों और समय को पार करके हर इंसान के भीतर की भावनाओं को उजागर करता है.

विश्व संगीत दिवस (21 जून) पर संगीत से जुड़ी कुछ खासियतों के बारे में जानते हैं.

विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसे ‘फेटे डी ला म्यूजिक' के नाम से भी जाना जाता है.

फेटे डी ला म्यूजिक' का अर्थ है ‘संगीत उत्सव यह दिन संगीत की विविधता,एकजुटता को  बढ़ावा देने के लिए समर्पित है.

इसकी शुरुआत साल 1982 में फ्रांस में हुई थी.

पहला विश्व संगीत दिवस 21 जून 1982 को फ्रांस में मनाया गया.

यह इसलिए बनाया गया ग्रीष्म संक्रांति यानि समर सोल्स्टिस का दिन है, जो उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है.