1 बूंद तेल भी नहीं; कुकर में ऐसे बनाएं कुरकुरे पकोड़े

क्या आप कैलोरी और तेल के डर से पकोड़े नहीं खा पा रहे? अब बिना तेल के प्रेशर कुकर में बनाएं एकदम कुरकुरे पकोड़े.

बेसन या दाल के घोल में बारीक प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन, हल्दी, मिर्च, हींग और नमक मिलाएं.

ध्यान रखें कि पकोड़े का बैटर पतला न हो, इसे गाढ़ा (Thick) रखें ताकि यह कुकर की तली पर शेप बना सके.

सूखे और साफ प्रेशर कुकर को मध्यम आंच पर 2-3 मिनट के लिए बिना ढक्कन के अच्छे से गर्म कर लें.

आंच धीमी करें. हाथ या चम्मच से बैटर की छोटी-छोटी लोइयां गर्म कुकर की तली में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें.

कुकर के ढक्कन से सीटी (Weight) और रबर (Gasket) निकाल दें. अब ढक्कन को बंद कर दें.

बिना सीटी के कुकर अंदर से 'ओवन' की तरह काम करेगा, जिससे पकोड़े भाप और सूखी गर्मी से पकेंगे.

धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट पकाएं. जब पकोड़े सुनहरे हो जाएं और तली छोड़ दें, तो समझें वे तैयार हैं.

तैयार हैं आपके 100% ऑयल-फ्री क्रिस्पी पकोड़े! इन्हें हरी चटनी या केचप के साथ मजे से खाएं.