अयोध्या में बनेगा भव्य टेंपल म्यूजियम, जानिए निर्माण से लेकर लागत तक की पूरी जानकारी.

अयोध्या में टेंपल म्यूजियम को मिली हरी झंडी, निर्माण के लिए जमीन तय.

योगी सरकार ने अयोध्या के माझा जमथरा में टेंपल म्यूजियम के लिए 28 एकड़ जमीन चिन्हित की है. इस भव्य संग्रहालय के निर्माण पर करीब 750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

योगी सरकार ने अयोध्या के माझा जमथरा में टेंपल म्यूजियम के लिए 28 एकड़ जमीन चिन्हित की है. इस भव्य संग्रहालय के निर्माण पर करीब 750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

अयोध्या में बनने वाले मंदिर संग्रहालय के लिए टाटा ग्रुप ने अपने CSR फंड से करोड़ों रुपये का योगदान दिया है. ग्रुप ने पहले ही इस परियोजना में भागीदारी की घोषणा की थी.

इस मंदिर संग्रहालय के लिए सरकार ने पिछले साल ही मुफ्त जमीन देने की घोषणा की थी. इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है. अब जिला प्रशासन ने जमीन को चिन्हित कर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा दिया है.

सल्टेंसी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव कुमार दुबे ने बताया कि टेंपल म्यूजियम माझा जमथरा स्थित राजघाट के पास बाबा के सामने खाली पड़ी 28 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा.