भारत के बाद अमेरिका भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा, उतारा पहला प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट 

करीब 50 सालों में पहली बार कोई अमेरिकी अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर उतरा है.

चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला अमेरिका का पहला मिशन अपोलो 17 था, इसकी लैंडिंग 1972 में हुई थी. जिसका नाम है- ओडीसियस लैंडर.

भारतीय समय के अनुसार 4 बजकर 53 मिनट पर इसकी लैंडिंग हुई. यह मून लैंडिंग करने वाला किसी प्राइवेट कंपनी का पहला स्पेसक्राफ्ट बन गया है.

यह स्पेसक्राफ्ट चांद के साउथ पोल पर उतरा है. अमेरिका का यह मिशन 7 दिन तक एक्टिव रहेगा.

इसी के साथ अमेरिका साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत के बाद दूसरा देश बन गया है.

भारत 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बना था.

अमेरिका चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाले पांच देशों में से एक है. हालांकि यह एकमात्र ऐसा देश है जिसके अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरे हैं.

अमेरिका का टार्गेट अगले साल फिर से चंद्रमा के चारों ओर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना है.

इसके अलावा 2026 में चंद्रमा की सतह पर उतरना है, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा पर पहली मानव लैंडिंग होगी.