Chandrayaan-3: चांद के चौथे ऑर्बिट में आज Entry लेगा चंद्रयान

चांद के लिए निकले हिंदुस्तान के मिशन चंद्रयान-3 को आज पूरा एक महीना बीत चुका है

आज से करीब 9 दिन बाद चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड करेगा लेकिन आज का दिन चंद्रयान-3 के लिए बेहद अहम होगा

बता दें कि आज तारीख 14 अगस्त है और आज से ठीक एक महीने पहले चंद्रयान-3 का चांद के लिए सफर शुरू हुआ था

14 जुलाई को चंद्रयान-3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा के लिए निकला था

चंद्रयान-3 ने कई मुश्किलों से गुजरते हुए बड़े और अहम पड़ाव को पार किया है अब आपको चंद्रयान-3 के अब तक के सफर के बारे में बताते हैं

चंद्रयान-3 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया

15 जुलाई को पहली बार ऑर्बिट बढ़ाई गई इसके बाद 17 जुलाई को दूसरी बार ऑर्बिट में इजाफा किया गया

वहीं 25 जुलाई को 5वीं बार फिर ऑर्बिट बढ़ाया गया जिसके बाद 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर बढ़ गया

चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा और 14 दिनों तक यहां काम करेगा