Chandrayaan-3: चांद पर लैंडिंग के और करीब चंद्रयान-3, कल लगाएगा बड़ी छलांग

चंद्रयान-3 फिलहाल 174 km x 1437 km के ऑर्बिट में चांद के चक्कर लगा रहा है.

कल यानी 14 अगस्त का दिन चंद्रयान-3 के लिए बेहद खास होने वाला है.

ISRO कल सुबह करीब 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच चंद्रयान-3 को चंद्रमा की निचली कक्षा में पहुंचाएगा.

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था जो 23 अगस्त को चांद की सतह पर पहुंचेगा.

Chandrayaan-3 चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने के साथ ही इतिहास रच देगा.

इस लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने सारी तैयारी कर ली है.

Chandrayaan-3 के अलावा रूस ने भी अपना मून मिशन Luna 25 लॉन्च किया है.

रिपोर्ट्स में Luna 25 के Chandrayaan-3 से पहले चांद की सतह पर पहुंचने बातें बताई जा रही हैं.

चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चांद की कक्षा में प्रवेश किया था.