Chandrayaan-3: चांद और पृथ्वी कैसे दिखते हैं, चंद्रयान-3 ने भेजी कई शानदार तस्वीरें

भारत के चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चांद के पास चक्कर लगा रहा है. इसरो ने कहा है कि 23 अगस्त की शाम को चांद पर लैंडिंग की संभावना है

इसरो ने 20 जुलाई को इंटरनेशनल मून डे-2023 पर ये फोटो शेयर की थी जिसमें भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के करीब एक कदम आगे बढ़ाकर इंटरनेशनल मून डे मनाया है

इसरो ने ये तस्वीर 25 जुलाई को जारी की थी. तब चंद्रयान-3 को अगली ऑर्बिट में स्थापित करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई थी

ये फोटो इसरो ने 6 अगस्त को जारी की थी. तब चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह के और नजदीक भेजने की प्रक्रिया की गई

इसरो ने 6 अगस्त को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई चंद्रमा की पहली वीडियो जारी की थी. ये चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद का नजारा था

चंद्रयान -3 मिशन लॉन्च के दिन लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरे से चंद्र कक्षा में प्रवेश के एक दिन बाद एलएचवीसी से चंद्रमा की फोटो ली गई

ये फोटो पृथ्वी की है जोकि लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरे से ली गई. ये तस्वीर 14 जुलाई को ली गई थी

इसरो ने ये फोटो 9 अगस्त को जारी की थी तब एक और प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई थी

चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर 17 अगस्त को सफलतापूर्वक अलग हो गया था तब इसरो ने ये फोटो शेयर की थी

इसरो ने 18 अगस्त को चांद की ये फोटो शेयर की थी. इसे 15 अगस्त को एलपीडीसी ने कैप्चर किया था

चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर कैमरा ने 17 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद ये फोटो ली थी

इसरो ने ये तस्वीर 20 अगस्त को शेयर की थी. तब चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया था

इसरो ने कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम तकरीबन छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है