Chandrayaan-3: आखिरी ऑर्बिट में चंद्रयान-3, कल अलग होगा प्रोपल्शन-लैंडर मॉड्यूल

चांद के चारों तरफ अब Chandrayaan-3 के सारे ऑर्बिट मैन्यूवर चंद्रमा की पांचवीं कक्षा में पहुंच गया है

यह 153 km x 163 km की ऑर्बिट है अब चंद्रयान का कोई ऑर्बिट नहीं बदला जाएगा

16 अगस्त की सुबह करीब 8.38 बजे चंद्रयान का इंजन एक मिनट के लिए ऑन किया गया जिसके बाद उसकी ऑर्बिट बदल दी गई

5 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की पहली ऑर्बिट में पहुंचा था इसी दिन ISRO ने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं

6 अगस्त 2023 को ऑर्बिट घटाकर 170 x 4313 km किया गया यानी चंद्रयान-3 को चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था

इसके बाद 9 अगस्त को तीसरी बार ऑर्बिट बदली गई थी तब यह चांद की सतह से 174 km x 1437 km की ऑर्बिट में घूम रहा था

14 अगस्त को चंद्रयान-3 को 150 km x 177 km की ऑर्बिट में डाला गया था

वहीं, 17 अगस्त यानी कल चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे

इसी दिन दोनों मॉड्यूल चंद्रमा के चारों तरफ 100 km x 100 km की गोलाकार ऑर्बिट में होंगे

23 अगस्त को लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा अगर सबकुछ सही रहा तो पौने छह बजे के करीब लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा