Chandrayaan-3: आखिरी 15 मिनट अहम, चंद्रमा पर 4 फेज में होगी लैंडिंग

भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 अपने अंतिम चरण में है 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर यह चांद की सतह पर लैंड करेगा

ISRO जब चंद्रयान-3 लैंडर को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के कोशिश करेगा तो मिशन को अंतिम 15 मिनट में प्रवेश करना होगा

लैंडिंग का प्रोसेस 23 अगस्त को शाम 5:45 बजे चार व्यापक चरणों में शुरू होगा. इसमें रफ ब्रेकिंग फेज, एल्टीट्यूड होल्ड फेज शामिल है

लैंडिंग का यह 15 मिनट रोमांच से भरपूर होगा इस दौरान चंद्रयान-3 का लैंडिंग लाइव देख रहे लोगों के लिए टी-20 क्रिकेट मैच के आखिरी ओवर के मुकाबले से कम नहीं लगने वाला है

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को एक सार्वजनिक संबोधन में कहा था कि ‘चंद्रयान 3 इस समय लगभग 90 डिग्री झुका हुआ है

लैंडर के लैंडिग की प्रक्रिया जब शुरू होगी तो पहला चरण रफ ब्रेकिंग चरण होगा. यह लगभग 690 सेकेंड का होगा

इस चरण में लैंडर लगभग 1.68 किमी प्रति सेकेंड की गति से यात्रा शुरू करेगा और उसे घटाकर 358 मीटर प्रति सेकेंड तक लाया जाएगा

इसके बाद दूसरा चरण एल्टीट्यूड होल्डिंग फेज होगा. इसकी शुरुआत चांद की सतह से 7.4 किमी की ऊंचाई पर होगी

तीसरा चरण फाइन ब्रेकिंग फेज होगा. इस चरण में लैंडर 6.8 किमी की ऊंचाई से अपनी यात्रा शुरु करेगा और चांद की सतह से लगभग 800 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचेगा

इसके बाद चांद की सतह से 150 मीटर की ऊंचाई लैंडर फैसला लेगा कि उसे इस स्थल पर लैंड करना है या नहीं

विक्रम 150 मीटर की ऊंचाई से पहले 60 मीटर की ऊंचाई तक आएगा फिर वहां से 10 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचेगा