Chandrayaan-3: टल सकती है चांद पर लैंडिंग? फिर इस दिन चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3

Chandrayaan-3 चांद की सतह पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा है और इसे चांद के साउथ पर 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे लैंडिंग करना है.

अगर लगा कि लैंडर या चांद की स्थिति उतरने के लिए ठीक नहीं है तो लैंडिंग 23 की बजाय 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ाई जा सकती है. 

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र-इसरो के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने ये बातें बताई हैं.

नीलेश एम. देसाई ने कहा कि चंद्रयान के चांद पर उतरने से 2 घंटे पहले हम लैंडर और चांद की स्थिति का जायजा लेंगे.

उन्होंने कहा कि इसके बाद लैंडर के चांद पर लैंड कराने पर फैसला लेंगे. 

देसाई ने कहा कि अगर हमें लगेगा कि लैंडर या चांद की स्थिति उतरने के लिए ठीक नहीं है तो हम इसे 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा देंगे. 

उन्होंने कहा कि लेकिन हम 23 अगस्त को लैंडर को लैंड कराने की कोशिश करेंगे.

इसके पहले, ‘टचडाउन’ से पहले इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने योजना के अनुरूप सब कुछ सफल होने की कामना की.

नायर ने कहा कि ‘टचडाउन’ बहुत ही जटिल प्रक्रिया है और सभी को सतर्क रहना होगा

उनका कहना था कि इसकी सफलता के लिए जरूरी है कि सभी प्रणाली एकसाथ काम करें.