भारत का 'Mission Moon' चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंच गया है 

इसरो ने Chandrayaan-3 को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है

ISRO के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा

ISRO का कहना है कि लैंडर में चार मुख्य थ्रस्टर्स हैं जो उसे चांद की सतह पर उतरने में सक्षम बनाएंगे साथ ही अन्य सेंसर का भी परीक्षण किया जाएगा

लैंडिंग के बाद लैंडर से 6 पहियों वाला रोवर बाहर निकलेगा जो एक चंद्र दिवस यानी धरती के 14 दिन वहां प्रयोग करेगा

लैंडिंग प्रक्रिया की शुरुआत में Chandrayaan-3 का वेग लगभग 1.68KM प्रति सेकंड है, लेकिन यह गति चंद्रमा की सतह के क्षैतिज है

चंद्रयान-3 अभी जहां है, वो लगभग 90 डिग्री झुका हुआ है, इसरो के वैज्ञानिकों का ध्‍यान उसे लंबवत (वर्टिकल) करने पर है

ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि,'अब तक सब ठीक है. Chandrayaan-3 की हेल्थ नॉर्मल है.

ISRO के मुताबिक, Chandrayaan-3 अब चांद से सिर्फ 25KM दूर है, फाइनल डीबूस्टिंग के जरिए उसकी स्पीड कम की जा रही है

23 अगस्त को शाम 6:04 बजे Chandrayaan-3 का लैंडर चांद पर लैंडिंग करेगा