Chandrayaan-3 के साथ Luna-25, Artemis का मिशन मून, चांद पर छिपा है बड़ा खजाना

भारत के चंद्रयान-3 के अलावा दुनिया के कई देश चांद पर खोजबीन (Mission Moon) के लिए जुटे हैं

चंद्रयान-3 के अलावा रूस का Luna-25 स्पेसक्राफ्ट चांद के सफर पर निकला है, साथ ही Artemis का मिशन मून भी लॉन्च हुआ है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चंद्रयान-3 और रूस का लूना-25 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेंगे, वे एक-दूसरे से 118 किमी की दूरी पर लैंड करेंगे

वैज्ञानिकों की अब तक की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि चांद पर अनेक प्रकार के खनिज तत्व हैं, हालांकि उनकी पहचान होना बाकी है

चांद पर पानी मिलने की संभावना काफी पहले से जताई जा रही थी, अब नए मूशन मिशनों में जीवन को संभव बनाने वाले तत्व खोजे जाएंगे

चंद्रमा पर धरती जैसा वायुमंडल नहीं है, वहां का वातावरण बेहद विषम है, ऑक्सीजन का अभाव है

चंद्रमा पर कॉस्मिक रेडिएशन काफी मात्रा में होते रहते हैं, जो अनुसंधान केंद्रों के लिए भी चुनौती हैं

वैज्ञानिकों के अनुसार, चांद के लगभग एक क्यूबिक मीटर आयतन या क्षेत्र में आधे लीटर से भी कम (0.325 लीटर) पानी है

अर्थात् वहां जो पानी है वो चांद पर लगभग एक क्यूबिक मीटर मिट्टी में 12 औंस की एक बोतल के बराबर पानी है

चांद की सतह पर मौजूद बर्फ़ीले पानी की सतह चंद्रमा पर अर्थव्यवस्था के लिए आधार को तैयार करने में मददगार साबित हो सकती है