चंद्रयान 3 की सफल उड़ान का फिरोजाबाद से कनेक्शन, लॉन्चिंग टीम शामिल जिले का ये वैज्ञानिक

चंद्रयान-3 की उड़ान में फिरोजाबाद का भी योगदान है

चंद्रयान की लांचिंग टीम में गांव टिकरी के धर्मेंद्र प्रताप यादव शामिल हैं

वह इसरो में वरिष्ठ विज्ञानी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं

उनके स्वजन ने टीवी पर इस ऐतिहासिक पल को देखा

शुक्रवार को गांव में खुशी का माहौल रहा

टीकरी के किसान शंभूदयाल के बड़े बेटे धर्मेंद्र शुरू से ही मेधावी रहे

धर्मेंद्र प्रताप सिंह के पिता का नाम शंभूदयाल यादव और मां का नाम कमला है

धर्मेंद्र ने फिरोजाबाद के ही ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज से 12 तक पढ़ाई की है

चंद्रयान 3 की सफल उड़ान के बाद से ही उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है