चांद का तापमान जानकर ISRO के वैज्ञानिक भी हैरान, बोले- 70 डिग्री सेल्सियस की नहीं थी उम्मीद

चंद्रयान-3 ने दक्षिणी ध्रुव के चंद्रमा की सतह के पास 70 डिग्री सेल्सियस तापमान के होने की जानकारी दी है.

वैज्ञानिकों ने कहा कि सतह के पास 70 डिग्री सेल्सियस तापमान के होने की उम्मीद नहीं थी

चंद्रयान 3 जिस सतह पर उतरा और अपने प्रयोगों को अंजाम दे रहा है

वहां 20 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री के बीच तापमान का अनुमान लगाया गया था

इसरो के वैज्ञानिक बी एच दारूकेशा ने कहा, ‘यह आश्चर्यजनक रूप से हमारी उम्मीद से अधिक है

पृथ्वी पर, शायद ही कोई ऐसी भिन्नता है और इसलिए चंद्रयान 3 के पहले निष्कर्ष बहुत दिलचस्प हैं

दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की सतह पर तापमान में भिन्नता 70 डिग्री सेल्सियस से शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे तक है

यह पहली बार है जब इसरो के चंद्रयान 3 के सौजन्य से दुनिया की वैज्ञानिक को जानकारी मिली