Chandrayaan 3 फेल हुई चंद्रयान-3 की लैंडिंग तो ISRO की क्या है तैयारी?

बस एक दिन और... 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करेगा. हर देशवासी को इस पल का बेसब्री से इंतजार है

अगर किसी वजह से चंद्रयान चांद पर लैंडिंग नहीं कर पाता है तो क्या यह क्रैश कर जाएगा या फिर धरती पर वापस आ जाएगा?

वैज्ञानिकों का कहना कि अगर ऐसा होता है और चंद्रयान-3 मिशन फेल हो जाता है तो इसके परिणाम बेहद खराब होंगे

वहीं, अगर चंद्रयान चांद के गुरुत्वाकर्षण को कैप्चर नहीं कर पाता है तो हो सकता है कि ये क्रैश कर जाए या फिर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल नहीं मिल पाने के कारण यह अंतरिक्ष में ही घूमता रहे

ऐसी स्थिति में इसरो स्पेसक्राफ्ट को फिर से नियंत्रित करके इसे वापस पृथ्वी पर लाने की कोशिश करेगा

इसकी एलगोरिदम और टाइमिंग में भी बदलाव हो सकता है या फिर यह पृथ्वी या चांद पर क्रैश कर जाएगा

इसरो के एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि अगर चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड नहीं कर सका तो मिशन मून को फेल घोषित कर दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के रेडिएशन वाले वातावरण में इतना लंबा समय बिताने के कारण चंद्रयान-3 के पुर्जे काम करना बंद कर सकते हैं