Chandrayaan-3: चांद पर लैंडिंग के बाद आया चंद्रयान-3 का पहला मैसेज

Chandrayaan-3 के Vikram Lander ने चांद पर तिरंगा फहरा दिया है.

इस सफलता पर चंद्रयान-3 ने संदेश दिया. - "भारत, मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी!"

विक्रम लैंडर 25 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद पर उतरने की यात्रा शुरू की.

इसके बाद अगले स्टेज तक पहुंचने में चंद्रयान-3 को करीब 11.5 मिनट लगे.

Chandrayaan-3 के 7.4 km की ऊंचाई पर पहुंचने तक इसकी गति 358 मीटर प्रति सेकेंड थी.

इसके बाद 6.8 km की ऊंचाई पर गति कम करके 336 मीटर प्रति सेकेंड हो गई.

वहीं 800 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर के सेंसर्स चांद की सतह पर लेजर किरणें डालकर लैंडिंग के लिए सही जगह खोजने लगे.

फिर 150 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर की गति 60 मीटर प्रति सेकेंड थी.

60 मीटर की ऊंचाई पर Chandrayaan-3 के लैंडर की स्पीड 40 मीटर प्रति सेकेंड थी.

इसके बाद 10 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर की स्पीड 10 मीटर प्रति सेकेंड थी.

चंद्रमा की सतह पर उतरते समय यानी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लैंडर की स्पीड 1.68 मीटर प्रति सेकेंड थी. (Photo- AI)