Chandrayaan-3 से पहले चांद पर उतरेगा Luna-25, दोनों के बीच इतनी होगी दूरी

चंद्रयान-3 के बाद रूस ने अपना मून स्पेसक्राफ्ट लॉन्च कर दिया है इस मिशन का नाम है लूना-25

चंद्रयान-3 के करीब एक महीने बाद मिशन लूना-25 लॉन्च किया गया और ये पहले चांद की सतह पर लैंड कर जाएगा

रूस का मिशन लूना-25 इसी महीने 21 अगस्त को चांद की सतह को छू सकता है

जबकि भारत का चंद्रयान मिशन-3 इसके दो दिन बाद 23 अगस्त चांद पर पहुंच सकता है

चांद पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लोकेशन 69.63 दक्षिण, 32.32 पूर्व है

 वहीं रूसी मिशन की लोकेशन 69.5 दक्षिण 43.5 पूर्व है चंद्रयान-3 और लूना-25 की दूरी ज्यादा नहीं होगी

शनमुगा सुब्रमण्यन ने बताया है कि चांद पर चंद्रयान-3 और लूना-25 के बीच की दूरी 118 किमी होगी

मिशन लूना-25 की तुलना में चंद्रयान-3 लंबा रास्ते से सफर कर रहा है इसका एक कारण ये है कि रूसी रॉकेट ज्यादा बड़ा और ताकतवर है

दोनों मून स्पेसक्राफ्ट के लैंडिंग का समय लगभग एक ही है लेकिन दोनों ने अलग-अलग जगह पर उतरने की योजना बनाई है