भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को चांद पर गए चंद्रयान-3 से कई अहम जानकारियां मिली हैं.

चंद्रयान-3 मिशन के रोवर 'प्रज्ञान' ने चांद पर घूमते हुए पता लगाया है कि पृथ्वी की तरह चांद पर भी भूकंप आते हैं

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 के चंद्र भूकंपीय गतिविधि (ILSA) पेलोड ने चांद पर एक घटना रिकॉर्ड की, जो "प्राकृतिक प्रतीत होती है"

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि विक्रम लैंडर, जो चंद्रमा की सतह पर उतरा था, उसने वहां एक "प्राकृतिक" भूकंपीय घटना का पता लगाया है

भूकंपीय गतिविधि का पता लगाने वाले उपकरण मिशन के रोवर और अन्य पेलोड की गतिविधियों के कारण होने वाले कंपन को रिकॉर्ड करने में भी कामयाब रहे

भौगोलिक जानकारों का कहना है कि इससे यह बात सामने आती है कि पृथ्वी की तरह चांद पर भी भूकंप आते हैं

चंद्रमा पर पहले माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम (MEMS) प्रौद्योगिकी आधारित उपकरण ने रोवर 'प्रज्ञान' की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया है

‘अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप’ (APXS) नामक उपकरण ने चंद्रमा पर गंधक के साथ-साथ अन्य छोटे तत्वों का भी पता लगाया है

इसरो ने कहा- APXS चंद्रमा जैसे कम वायुमंडल वाले ग्रहीय पिंडों की सतह पर मिट्टी और चट्टानों की मौलिक संरचना के वास्तविक विश्लेषण के लिए सबसे उपयुक्त है

‘प्रज्ञान’ रोवर अपने वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग करके यह पता लगाने का काम कर रहा है कि दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानें किस चीज से बनी हैं