आज ISRO के चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने पर पूरा देश जश्‍न में डूबा हुआ है

जब चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद पर पहुंचा तो करोड़ों लोगों ने उस क्षण को टीवी पर लाइव देखा

इस ऐतिहासिक पल की गवाह महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी बनी. 

जीवा ने टीवी पर मून मिशन का लाइव टेलीकास्ट देखा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में धोनी की बेटी जीवा चंद्रयान को देखकर जोर-जोर से ताली बजाती दिख रही है

धोनी की बेटी चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होते ही टीवी स्क्रीन की ओर इशारा करते नजर आई

जीवा का ये क्यूट वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने चंद्रयान मिशन के सफल होने पर बधाई दी हैं 

भारत के ऐतिहासिक चंद्र मिशन में योगदान देने वाले इसरो के वैज्ञानिक खुशी मना रहे हैं.