Chandrayaan-3 मिशन के तीन बड़े मक़सद, 2 हुए पूरे, अब सिर्फ ये काम बाकी

ISRO के मून मिशन चंद्रयान-3 पर दुनिया भर के वैज्ञानिकों सहित आम लोगों की भी नजरें गड़ी हैं

इस बीच इसरो ने इस मिशन के 3 बड़े मकसद बताए हैं, जिनमें से 2 काम पूरे हो चुके हैं, जबकि तीसरे पर काम चल रहा है

इसरो ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बताया कि ‘चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का काम पूरा हुआ

 इसरो ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित शिव शक्ति प्वाइंट पर लगातार चहलकदमी कर रहा है

वहीं इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चांद की सतह पर लगभग आठ मीटर की दूरी तय कर ली है और इसके सारे उपकरण अच्छी तरह काम कर रहे हैं

वहीं इसरो ने बताया की, ‘सभी गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं. सभी प्रणालियां सामान्य हैं 

इसरो ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ कराने में सफलता हासिल की थी

इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया