ISRO का Chandrayaan 3 चांद पर लैंड होने के बाद से ही महत्वपूर्ण सूचनाएं भेज रहा है

चांद पर 14 दिनों तक छाए अंधरे को देखते हुए 5 सितंबर से पहले ही Chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर को आराम दिया गया था

वहीं अब चांद पर छाए अंधेरे में Vikram Lander की तस्वीर लेने के लिए चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को भेजा गया

6 सितंबर को इस ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर ली

अब ISRO ने यह तस्वीर जारी की है, जिसमें रात के अंधेरे में चंद्रयान-3 का लैंडर दिख रहा है

5 सितंबर 2023 से चांद के उस भाग में रात है जहां Chandrayaan-3 का विक्रम लैंडर है

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे खास कैमरे ने रात के अंधेरे में चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली

तस्वीर में चंद्रमा की सतह नीले, हरे और गहरे काले रंग की दिख रही है

विक्रम लैंडर पीली रोशनी के साथ दिख रहा है 

इससे पहले भी चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ली थी चंद्रयान-3 की तस्वीर