Chandrayaan, सूर्ययान, गगनयान के बाद अब लॉन्च होगा समुद्रयान, जानें क्या होगा इससे

आपने चंद्रयान, सूर्ययान और गगनयान के बारे में तो सुना ही होगा..ये इसरो के स्पेस प्रोजेक्ट हैं

क्या आपने समुद्रयान के बारे में सुना है? चंद्रयान, सूर्ययान और गगनयान के बाद अब इसकी भी चर्चा हो रही है

समुद्रयान क्या है? भारत के पहले मानवीय पनडुब्बी मिशन को समुद्रयान कहा जा रहा है.

समुद्रयान, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया एक स्वदेशी समुद्री मिशन है.

समुद्रयान भारत की एक नई परियोजना है, इसके मिशन की लॉन्चिंग 2026 में होगी.

इस परियोजना के तहत गहरे समुद्र के भीतर तीन लोगों को 6,000 मीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक ले जाया जाएगा

चेन्नई से भारत के पहले मानव युक्त समुद्र मिशन समुद्रयान का शुभारंभ अक्टूबर 2021 में किया गया था