घर को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये आसान वास्तु उपाय
जब किसी घर या व्यक्ति को नजर लगती है, तो जीवन में कई परेशानियां बढ़ने लगती हैं. जैसे सिरदर्द, चिड़चिड़ापन या काम में रुकावट. ऐसे में वास्तु शास्त्र के ये उपाय अपनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
हर शाम को कपूर, लौंग, पीली सरसों, ऊपला और तेजपत्ता मिलाकर जलाएं. फिर इस धूप को घर के हर कोने में घुमाएं. इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है.
घर में हर दिन थोड़ा-सा कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध रहता है. कपूर न सिर्फ नेगेटिव एनर्जी दूर करता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है.
हफ्ते में 2-3 बार पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक या फिटकरी डालें. ये उपाय घर से नकारात्मकता को खींचकर बाहर कर देता है.
घर में बेकार या टूटी-फूटी चीजें इकट्ठा न करें. ऐसी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और जीवन में रुकावटें पैदा करती हैं.
वास्तु के अनुसार, फर्नीचर को हमेशा सही जगह पर और व्यवस्थित तरीके से रखें. गलत दिशा में रखे फर्नीचर से घर का संतुलन बिगड़ सकता है.
सुबह-सुबह घर की खिड़कियां खोल दें ताकि ताजी हवा और सूरज की रोशनी अंदर आए. इससे माहौल पॉजिटिव रहता है और नजर दोष का असर कम होता है.
तेजपत्ता और पीली सरसों जलाने से नकारात्मक ऊर्जा तुरंत दूर होती है. ये उपाय पुराने समय से नजर दोष हटाने में कारगर माना गया है.
थोड़े से समय और श्रद्धा से किए गए ये वास्तु उपाय आपके जीवन में खुशहाली, मानसिक शांति और सफलता लाते हैं. बुरी नजर दूर, पॉजिटिविटी भरपूर!