12 साल बाद बन रहा ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य द्वार
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, विलासिता, वैभव, कामुकता, लग्जरी और भौतिक सुख के कारक हैं तो वहीं गुरु ग्रह समृद्धि, ज्ञान, गुरू और अध्यात्म के कारक हैं.
26 जुलाई को बृहस्पति ग्रह उदित होने जा रहे हैं, जिससे उनकी शुक्र ग्रह के साथ युति बनेगी. यह युति मिथुन राशि में 12 साल बाद बनेगी, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है.
साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं.
शुक्र और गुरु बृहस्पति का संयोग वृष राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है, क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है.
लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं. यह समय नई शुरुआत के लिए उपयुक्त है, जैसे नई नौकरी, व्यवसाय और साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
लोगों के लिए शुक्र और गुरु का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न स्थान में बनने जा रहा है.
वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा और साथ ही कार्यक्षेत्र में भी लाभ होगा.
इस दौरान पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, माता-पिता और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में भी यह समय विश्वास और भावनात्मक गहराई लेकर आएगा.
शुक्र और गुरु का संयोग मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर विचारण करने जा रहे हैं.
इस समय आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी. कोई पुराना निवेश या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नया निवेश करने का अवसर भी लाभकारी रहेगा.