Radha Ashtami 2025 पर घर लाएं ये 3 पवित्र वस्तुएं, दूर होगी दरिद्रता

31 अगस्त 2025 को भगवान कृष्ण की बेहद प्रिय राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. जिसे राधा अष्टमी के नाम से जाना जाता है.

कहा जाता है कि राधा अष्टमी के दिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है और घर में चल रही आर्थिक परेशानी से छुटकारा भी मिलता है.

राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की पूजा करने से और 3 खास चीजें लाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है. तो चलिए आपको इन तीन चीजों के बार में बताते हैं.

बांसुरी श्रीकृष्ण बहुत मधुर बांसुरी बजाया करते थे, जिसकी धुन राधा रानी को बहुत पसंद थी. इसलिए राधा अष्टमी के दिन घर में बांसुरी लाना शुभ माना जाता है.

कंबद का पौधा राधा अष्टमी के दिन घर में कंबद का पौधा लाना भी काफी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि श्रीकृष्ण इसी वृक्ष की डालियों पर बैठकर बांसुरी बजाया करते थे इसलिए ये राधा रानी को प्रिय है.

मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण के माथे पर हमेशा ही मोर पंख सुशोभित रहता है. साथ ही ये राधा रानी को भी बेहद प्रिय माना जाता है इसलिए इसे घर में लाना शुभ होता है.

इन तीनों चीजों को ही राधा अष्टमी के दिन घर में लाने से आपके परिवार मं सुख-समृद्धी का वास होता है. साथ ही सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं.

बता दें कि राधा रानी का जन्म भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, जोकि इस साल रविवार, 31 अगस्त 2025 को पड़ रही है.

इस बार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 30 अगस्त रात 10:46 पर शुरू होगी और 1 सितंबर को सुबह 12.57 तक रहेगी. वहीं 31 अगस्त पूजा के लिए सुबह 11:05 से 1:38 तक का समय शुभ रहेगा.