4 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश के छतरपुर में जन्मे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज देश के सबसे प्रसिद्ध कथावाचकों में गिने जाते हैं.

छतरपुर के बागेश्वर धाम में उनका दरबार सजता है, जहां हर दिन लाखों श्रद्धालु अपनी समस्याओं का समाधान पाने पहुंचते हैं.

हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बयान में धीरेंद्र शास्त्री पर अंडर टेबल पैसे लेने का आरोप लगाया है.

धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कई कथावाचक कथा सुनाने के लिए 50 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं.

उनके इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि धीरेंद्र शास्त्री एक कथा के लिए कितनी रकम लेते हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है? 

जानकारी के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री 10 से 15 दिनों तक लगातार कथा करते हैं और हर कथा के लिए करीब 1. 5 लाख रुपये तक फीस लेते हैं.

वहीं, धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए आम लोगों से लेकर VIP, राजनेताओं और उद्योगपतियों का भी जमावड़ा लगता है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा हर महीने लगभग ₹3.5 लाख कमाते हैं और उनकी कुल संपत्ति ₹20 करोड़ के करीब बताई जाती है.

धीरेंद्र शास्त्री फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर जबरदस्त लोकप्रियता रखते हैं, उनकी वीडियो हमेशा ट्रेंडिंग में होती है.

बाबा के दरबार में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि राजनीति, फिल्म और बिज़नेस की बड़ी हस्तियां भी हाजिरी लगाती हैं

बाबा अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सामाजिक कल्याण में लगाते हैं. जैसे शिक्षा, इलाज और गरीबों की मदद.

लोगों का मानना है कि बाबा बागेश्वर उनके मन की बात जान लेते हैं और उनकी समस्याओं का सटीक हल देते हैं.