धनतेरस के लिए जानिए क्या है खरीदारी का शुभ समय, घर आएगी अपार समृद्धि

हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है और यही दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत होती है.

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा का विधान है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती.

धनतेरस पर लोग सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदते हैं. ये परंपरा न सिर्फ धार्मिक है, बल्कि इसे शुभ और समृद्धि लाने वाला माना जाता है.

धनतेरस 2025, शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. तिथि दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर को 1:51 बजे समाप्त होगी.

धनतेरस पर ब्रह्म योग का निर्माण होगा. इस योग में धन्वंतरि भगवान की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है और मानसिक व शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं.

धनतेरस के दिन शिववास योग भी बन रहा है. इस योग में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष कार्यों में सफलता मिलती है और सिद्धि प्राप्त होती है.

ज्योतिषियों के अनुसार, धनतेरस पर खरीदारी के लिए ये शुभ समय हैं- सुबह 8:50 से 10:33 | सुबह 11:43 से 12:28 |  शाम 7:16 से 8:20

चौघड़िया मुहूर्त: शुभ काल: सुबह 7:49 – 9:15 लाभ उन्नति: दोपहर 1:32 – 2:57 अमृत काल: दोपहर 2:57 – शाम 4:23 चर काल: दोपहर 12:06 – 1:32

इस धनतेरस पर पूजा और शुभ खरीदारी के साथ अपने घर में धन, सुख और समृद्धि का स्वागत करें. इस दिवाली को विशेष बनाइए और अपने परिवार के लिए खुशियों भरा माहौल तैयार कीजिए.