घर में भूलकर भी इस दिशा में न रखें पैसा, वरना हो सकती है आर्थिक तंगी

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धन को रखने के लिए दिशा का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होता है. 

गलत दिशा में रखा धन, न सिर्फ आर्थिक स्थिति को खराब करता है, बल्कि इससे सुख-शांति भी भंग हो सकती है. 

मान्यता है कि जिस घर में पैसा गलत दिशा में रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं पधारती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में धन रखने से बचना चाहिए. यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है और यहां धन रखने से जातक को आर्थिक हानि और कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

मान्यता है कि इस दिशा में रखा धन कभी नहीं टिकता है. साथ ही पारिवारिक शांति भंग होती है और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है.

वास्तु के अनुसार, पैसे के लिए पश्चिम दिशा भी शुभ नहीं मानी जाती है. इस दिशा में पैसा रखने से आर्थिक तंगी और आय में रुकावटें आती हैं.

पैसा या तिजोरी रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना गया है. यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है.

माना जाता है कि इस दिशा में तिजोरी या धन रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.