Sawan 2025: सावन में इस रात जरूर करें ये उपाय, महादेव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम 

हिंदू धर्म में श्रावण मास का ख्यास महत्व है. माना जाता है कि इस मास को जातक देवों के देव महादेव का सच्चे मन से पूजन करता है उसे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. 

इस साल श्रावण मास 9 अगस्त तक रहने वाला है. इस दौरान  शिव भक्त महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए भजन-कीर्तन करते हैं और साथ ही व्रत भी रखते हैं. 

ज्योतिष के अनुसार, सावन की हर रात बेहद खास होती है. माना जाता है कि सावन के महीने में किसी भी रात को एक विशेष उपाय करने से जातक जीवन की परेशानियों से निजात पा सकता है. 

ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन माह में रात में किन उपायों को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. 

श्रावण मास में रात के समय शिवलिंग के पास घी का दीया जलाना बेहद शुभ माना गया है. साथ ही दीपक जलाने के बाद शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें. 

मान्यता है कि ऐसा करने से जीवनभर आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और महादेव प्रसन्न होते हैं. 

माना जाता है कि सावन की किसी भी रात में जल में चावल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा करने से कर्ज कम हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. 

शास्त्र में सावन की रात में शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है. इससे जातक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और नकारात्मकता दूर हो जाती है.