नवरात्र में करें ये आसान उपाय, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की करके उनके नाम का जयकारा लगाया जाता है

माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह- तरह के उपाय करते हैं. 

मान्यता है कि इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है.

नवरात्र के 9 दिनों में कुछ ऐसी चीजें, जिनसे मां दुर्गा के उपाय करना बहुत ही शुभ माना जाता है और ग्रह-नक्षत्रों का भी शुभ प्रभाव मिलता है. जिसमें शामिल हैं- लौंग, सुपारी, हल्दी, पान के पत्ते और नारियल.

लौंग पूजा में लौंग का बड़ा महत्व है. अपनी उम्र के बराबर लौंग लेकर उसे काले या लाल धागे में पिरोकर माला चढ़ाने से मनोकामना पूरी होने की संभावना होती है.

सुपारी संपूर्ण सुपारी पर सिंदूर लगाकर पीले कपड़े में बांधेकर माता को अर्पित करने से शीघ्र विवाह का वरदान मिलता है.

पान के पत्ते 27 पान के पत्तों की माला बनाकर मां दुर्गा को चढ़ाने से रोजगार मिलने की संभावना होती है.

हल्दी दो हल्दी की गांठें लेकर देवी को अर्पित को अर्पित करने से और  श्री सूक्त का पाठ करने से धन की समस्या दूर होती है.

नारियल पानी वाला नारियल लेकर माता के सामने बैठकर विशेष मंत्र का जाप करने से  बुरी ग्रह दशाएं दूर होती हैं.