दिवाली पर करें तुलसी का ये उपाय, मां लक्ष्मी की होगी असीम कृपा

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के पूजन से जीवन में सुख-शांति, सुख-सौभाग्य, साथ ही माता के आशीर्वाद से धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ-साथ माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं.

मान्यताओं के अनुसार इस दिन तुलसी के उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है साथ ही जीवन में खुशहाली आती है.

दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर पौधे की परिक्रमा करनी चाहिए. इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है.

दिवाली के दिन तुलसी की पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करनी चाहिए.

तुलसी माता को सुहाग की चीजें चढ़ानी चाहिए फिर उन चीजों को किसी सुहागिन महिला को दान देना चाहिए. ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं.

दिवाली के दिन जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर तुलसी को चढ़ाना चाहिए साथ ही तुलसी के मंत्रों का जाप करना चाहिए.

इस उपाय को दिवाली के दिन करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं साथ ही माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होते हैं.