पहला अगर घर में पति और पत्नी दोनों मिलकर खूब कमा रहे हैं पर फिर भी घर में बरकत नहीं होती, तो सावन में इलाइची का उपाय करना आपके लिए शुभ होगा। सावन शुक्रवार को शाम की पूजा में 5 छोटी इलाइची अपने पर्स या धन के स्थान में रखें, ऐसा करने से आपके धन दौलत में वृद्धि होगी.
दूसरा सावन में शुक्रवार को शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं कर शिवजी के मंत्र ऊं नम: शिवाय का 108 बार जप करें. इस मंत्र के जप के बाद मां लक्ष्मी के मंत्र 'ऊं श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम: मंत्र का जप करें.
तीसरा अगर विवाह में देरी हो रही है तो सावन में इस उपाय को करने जल्द ही विवाह के योग बनते हैं. शुक्रवार को सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करें और 5 प्रकार के मिष्ठान के साथ इलाइची का भोग लगाएं. उसके बाद गाय के घी का दीपक जलाकर भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें.
चौथा मां लक्ष्मी को खीर का भोग अति प्रिय माना जाता है. सावन के प्रत्येक शुक्रवार को दूध, चावल और मखाने की खीर बनाकर मां लक्ष्मी का भोग लगाएं और फिर 5 कन्याओं कों घर बुलाकर आदर पूर्वक खिलाएं. उसके बाद बची खीर को अपने पूरे परिवार के साथ प्रसाद के रूप में खाएं. ऐसा सावन के प्रत्येक शुक्रवार को करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपको अति शीघ्र मिलती है.
पांचवां सावन के शुक्रवार को शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और जातकों पर अपनी कृपा बरसाती हैं.