किसने दिया भगवान को सुदर्शन चक्र : भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र भगवान परशुराम से प्राप्त हुआ था.मान्यता है कि भगवान परशुराम ने यह दिव्य अस्त्र श्रीकृष्ण को धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिया था.
मान्यता है भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार थे,परशुराम ने अत्याचारियों और अधर्मियों से मुक्त करने के लिए कई बार धरती को क्षत्रिय विहीन कर दिया था.
अस्त्र देने की वजह : भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप मे आठवां अवतार लिया. जिसका उद्देश्य धरती पर हो रहे अन्याय और अत्याचार को खत्म था.
तब परशुराम ने यह महसूस किया कि सुदर्शन चक्र अब श्रीकृष्ण के हाथों में ही धर्म की रक्षा के लिए उपयुक्त होगा.
सुदर्शन चक्र केवल एक दिव्य अस्त्र नहीं, बल्कि शक्ति, संतुलन और न्याय का प्रतीक था.यही वजह थी कि भगवान परशुराम ने अपना सुदर्शन चक्र श्रीकृष्ण को दिया था.