Dussehra 2025:  इन 3 राशियों के लिए शुभ संयोग लेकर आ रहा है दशहरा, मिलेगा भरपूर लाभ

हिंदु धर्म में दशहरा का पर्व काफी खास माना जाता है. इस दिन राम ने रावण का वध किया था जिससे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाता है.

इस साल ये पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हिंदु पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ये पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है.

दशहरा के दिन देश भर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला जलाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके अधर्म को खत्म किया था.

दशहरा का दिन सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि ज्योतिष तौर पर भी काफी शुभ माना जाता है. इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग का असर कई राशियों पर भी पड़ता है.

इस बार का दशहरा बहुत खास माना जा रहा है जो कई शुभ योग लेकर आया है जिनका असर 3 रशियों पर रहने से उनके जीवन में शुभ समय शुरू होने की संभावना है.

दशहरे के दिन रवि योग, सुकर्मा योग और धृति योग बनेगा. ऐसे में कई राशियों को इसका फायदा होगा. तो चलिए जानते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा.

मेष मेष राशि वालों के लिए दशहरा का दिन काफी शुभ माना जा रहा है. इस दिन आपको व्यवसाय में कई शुभ अवसर मिलेंगे. साथ ही परिवार को कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

कर्क कर्क राशि वालों के लिए दशहरा आत्मविश्वास और सफलता लेकर आने वाला है. करियर में तरक्की मिलने की संभवना है. ऑफिस में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.

धनु धनु राशि वालों के लिए भी दशहरा कई अच्छे अवसर लेके आएगा. करियर में उन्नति मिलेगी साथ ही रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे. परिवार में भी खुशहाली आएगी.