Dussehra 2025: दशहरा के दिन करें ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि!

दशहरा हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. इस दिन किए गए खास उपाय घर में खुशहाली लाते हैं.

इस साल दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व बेहद खास है.

मान्यता है कि दशहरे पर लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से घर में धन-धान्य की बरकत बनी रहती है.

व्यापार और नौकरी में सफलता चाहते हैं तो दशहरे के दिन शमी वृक्ष की पूजा जरूर करें.

दक्षिण दिशा में चारमुखी दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

दशहरे के दिन पूर्वजों और देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए पूजन में तिल और गुड़ का भोग लगाएं.

दशहरे पर हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड पाठ करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.

मान्यता है कि इस दिन नए सामान या वाहन की खरीदारी करना बेहद शुभ फल देता है.

दशहरे पर किए गए ये सरल उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आते हैं.