गरुड़ पुराण के अनुसार मौत से पहले दिखते हैं 5 रहस्यमयी संकेत
इस धरती पर जो भी जन्म लेता है, उसकी मौत तय है. गरुड़ पुराण कहता है कि इंसान को अपनी मृत्यु का आभास पहले ही होने लगता है.
मौत के करीब पहुंचते ही इंसान को अपने कर्म चलचित्र की तरह दिखने लगते हैं
. अच्छे कर्म सुकून देते हैं, जबकि बुरे कर्म डर पैदा करते हैं.
कई बार मरने से पहले इंसान को
अजीब परछाइयां
नजर आती हैं. उसे लगता है कोई उसके पीछे चल रहा है, लेकिन मुड़कर देखने पर कोई नहीं होता.
मौत से पहले इंसान
अपनी ही परछाई
भी देखना बंद कर देता है. यह बेहद रहस्यमयी अनुभव होता है.
गरुड़ पुराण के मुताबिक, मौत करीब आने पर इंसान को
अपने पूर्वज या गुजर चुके रिश्तेदार
नजर आते हैं. वे सपनों या असल जिंदगी में दिखाई देने लगते हैं.
यमदूतों का दिखना भी मौत का संकेत माना जाता है.
इंसान को लगता है कोई उसे ले जाने आ रहा है.
खासकर रात के वक्त ये अनुभव ज्यादा होते हैं
. इंसान को नींद नहीं आती और बेचैनी बढ़ जाती है.
मौत से पहले बार-बार
पितरों के सपने आना
भी गरुड़ पुराण में संकेत बताया गया है. सपनों में पितर बुलाते हुए नजर आते हैं.
गरुड़ पुराण कहता है कि ये सारे अनुभव बताते हैं कि इंसान का समय करीब है. यह सिर्फ अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है.