कर्ज से चाहते हैं मुक्ति! तो घर में अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, तुरंत होगा असर

अक्सर हम घर में छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे कर्ज और आर्थिक तंगी बढ़ जाती है.

तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा में रखें. ये धन और कुबेर की दिशा मानी जाती है.

उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना शुभ है, लेकिन लाल, सिंदूरी या मैरून रंग का शीशा न लगाएं.

दक्षिण-पश्चिम में बाथरूम, भूमिगत टैंक या गड्ढा न बनवाएं. अगर है, तो कोने में नमक रखें.

उत्तर दिशा को भारी या ऊंचा न बनाएं और भारी फर्नीचर वहां न रखें.

ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) साफ रखें. यहां ढलान करवाना कर्ज मुक्ति में सहायक है.

रात में जूठे बर्तन किचन में न छोड़ें और टपकते नल को तुरंत ठीक कराएं.

ज्योतिष अनुसार कर्ज की पहली किश्त मंगलवार को चुकाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़-चने का भोग लगाएं.

इन आसान उपायों से आप घर में धन संतुलन बनाए रख सकते हैं और कर्ज की समस्या से बच सकते हैं.