जानिए मनीप्लांट लगाने की वास्तु दिशा, जो बना सकती है धनवान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनीप्लांट न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है

अगर आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि चाहते हैं, तो मनीप्लांट को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व  दिशा में मनीप्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इसमें उत्तर-पूर्व दिशा को ईश्वर और सकारात्मक ऊर्जा की दिशा माना जाता है

क्यों मानी जाती है मनीप्लांट 'धन का प्रतीक'? मनीप्लांट के पत्ते सिक्कों जैसे गोल होते हैं और यह हरियाली, ताजगी और वित्तीय स्थिरता का प्रतीक होता है. यह घर में दौलत और समृद्धि को आकर्षित करता है

क्या न करें? मनीप्लांट को कभी भी सूखने या पीला होने न दें

मनीप्लांट को कभी भी शौचालय या बाथरूम में न रखें. इसे लाल रंग की डोरी से बांधकर लगाएं तो और भी शुभ प्रभाव पड़ता है