पांडवों से उम्र में कितनी छोटी थीं द्रौपदी, किस गलती की वजह से मिले 5 पति?

क्या आपको पता है कि जब पांडवों के साथ द्रौपदी का विवाह हुआ था तो वो पांचों भाइयों से उम्र में कितनी छोटी थीं?

इसके अलावा द्रौपदी का सबसे पहले किसके साथ विवाह हुआ था. 

तो आइये हम आपको बताते हैं कि द्रौपदी का जब पांडवों के साथ विवाह हुआ था तो वह कितनी छोटी थीं उम्र में और पहले किसके साथ विवाह हुआ था.

दरअसल, द्रौपदी अर्जुन से 12 साल छोटी थीं. 

वहीं युधिष्ठिर अर्जुन से 2 साल बड़े थे, इसलिए द्रौपदी युद्धिष्ठिर से 14 साल छोटी थीं.

भीम युधिष्ठिर से एक साल छोटे थे, मतलब भीम द्रौपदी से 13 साल बड़े थे. 

नकुल और सहदेव की बात करें तो वे अर्जुन से एक साल छोटे थे. इसलिए द्रौपदी उनसे 11 साल छोटी थीं. 

वहीं द्रौपदी का सबसे पहले विवाह अर्जुन के साथ हुआ था. जिसके बाद मां कुंती के दिए एक आदेश को पूरा करने के लिए अन्य चारों भाइयों ने द्रौपदी के साथ विवाह किया था.

कहा जाता है कि द्रौपदी पूर्व जन्म में बहुत ही सुंदर थीं. इसके बाद भी उन्हें योग्य वर नहीं मिल रहा था. जिसके बाद द्रौपदी ने भगवान शिव की तपस्या की थी. 

भगवान शिव ने द्रौपदी से खुश होकर उन्हें वरदान मांगने के लिए कहा था, उस समय द्रौपदी ने हड़बड़ाहट में पांच बार वर मांग लिया था. यही वजह थी उन्हें अगले जन्म में पांच पति मिले.