पितृपक्ष पर श्राद्ध और पिंडदान का महत्व, जानें सही विधि

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार, पितरों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए श्राद्ध कर्म करना बेहद आवश्यक माना जाता है

हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक पितृपक्ष मनाया जाता है. इस वर्ष पितृपक्ष 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगा

इन 15 दिनों को पितरों की तृप्ति और स्मरण के लिए समर्पित माना गया है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई परिवार अपने पितरों का श्राद्ध और तर्पण नहीं करता तो उससे पितरों की आत्मा अप्रसन्न हो जाती है. इसका असर घर-परिवार पर भी पड़ता है

माना जाता है कि श्राद्ध नहीं करने से परिवार में अनचाही परेशानियां और कलह बढ़ सकती हैं तथा आर्थिक तंगी और कर्ज जैसी समस्याएं बनी रह सकती हैं

यदि कोई परिवार अपने पितरों का श्राद्ध और तर्पण नहीं करता हैं तो परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है तथा कई बार विवाह और संतान सुख में भी बाधाएं आती हैं

श्राद्ध केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं बल्कि पितरों के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है. कहा जाता है कि इस दौरान पितर धरती पर अपने वंशजों से मिलने आते हैं और श्राद्ध के जरिए अन्न-जल स्वीकार कर संतुष्ट होते हैं

पितृपक्ष का समय केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का अवसर है

इसलिए हर परिवार को इस पवित्र काल में श्राद्ध अवश्य करना चाहिए ताकि पितरों की कृपा और आशीर्वाद परिवार पर हमेशा बना रहे