करवा चौथ पर इन रंगों से दूरी बनाकर पाएं व्रत का अधिक फल

भारत में सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से एक करवा चौथ का पर्व इस साल 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा

करवा चौथ का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं में स्त्री-सम्मान और परिवारिक प्रेम का प्रतीक भी है

साल 2025 के करवा चौथ को लेकर कई ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञों ने खास सुझाव दिया हैं. उनके अनुसार इस दिन कुछ रंगों से दूरी बनाए रखना महिलाओं के लिए शुभ रहेगा और इससे परिवार में सौभाग्य और खुशियाँ बढ़ेंगी

विशेषज्ञों के अनुसार, काले, भूरे, बहुत गहरे नीले और गहरे हरे रंग के कपड़े पहनने से व्रत का फल पूरी तरह से नहीं मिलता है

वहीं, लाल, पीला, गुलाबी और नारंगी जैसे रंगों में व्रत रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहती है

करवा चौथ के दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं. इस दौरान महिलाएं सुंदर पारंपरिक साड़ी या लहंगा पहनकर सजधज कर पूजा करती हैं

शाम को चंद्रमा की पूजा करने के बाद ही व्रत समाप्त होता है. इस अवसर पर महिलाएं करवा सजाकर उसमें जल, चावल और अन्य आवश्यक सामग्री रखती हैं

विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि करवा चौथ के दिन सकारात्मक सोच और अच्छे कर्म करने से व्रत का प्रभाव और भी बढ़ जाता है

इस साल करवा चौथ के दिन महिलाएं इन  रंगों से दूरी बनाकर अपने व्रत को और अधिक फलदायी बना सकती हैं

साथ ही यह पर्व महिलाओं को परंपराओं से जोड़ने के साथ परिवारिक जीवन में प्रेम और सौभाग्य बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर देता है