करवा चौथ पर पूजा से लेकर अर्घ्य तक जानें शुभ मुहूर्त

करवा चौथ न केवल एक व्रत-अनुष्ठान है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी है.

अपने पतियों की पूजा के अलावा महिलाएं भगवान शिव, देवी पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की भी पूजा करती हैं.

द्रिक पंचांग के मुताबिक करवा चौथ का व्रत सुबह 6:19 बजे से शुरू होकर रात 8:13 बजे तक चलेगा क्योंकि चंद्रमा के उदय का समय शाम 8 बजकर 13 का है.

यह व्रत केवल प्रेम और प्रतिबद्धता का ही नहीं, बल्कि पारिवारिक बंधनों को बनाए रखने वाले विश्वास और परंपरा का भी प्रतीक है.

महिलाएं पूजा-पाठ से लेकर हर कार्य शुभ मुहूर्त में करना चाहती हैं. करवा चौथ पर सुबह से लेकर शाम तक कब शुभ मुहूर्त है जब पूजा-पाठ किया जा सकता है.

सुबह के शुभ मुहूर्त, 6:19 से 7:46 तक चर, 7:46 से 9:13 तक लाभ और 9:13 से 10:41 तक अमृत मुहूर्त रहेगा.

दोपहर व शाम के शुभ मुहूर्त, 12:08 से 1:35 तक शुभ और 4:30 से 5:57 तक चर मुहूर्त रहेगा जो सभी शुभ कार्यों के लिए अनुकूल है.

रात का चौघड़िया शुभ मुहूर्त, 09:02 से 10:35 तक लाभ, 12:08 से 01:41,अक्टूबर 11 तक शुभ, 01:41 से 03:14,अक्टूबर 11 तक अमृत और 03:14 से 04:47,अक्टूबर 11 तक चर मुहूर्त रहेगा.

करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक है जिसे पूजा करने के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है.